पंजाब असेंबली में हंगामा, सूबे का नया सीएम चुनने के समय सदस्‍यों में हुई जमकर हाथापाई

इस्‍लामाबाद । पांकिस्‍तान के सबसे बड़े सूबे पंजाब विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। ये हंगामा उस वक्‍त हुआ जब सूबे का नया मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया था। समा टीवी के मुताबिक असेंबली में डिप्‍टी स्‍पीकर दोस्‍त दोस्त मुहम्मद मजारी पर लोटस फेंके गए। बौखलाए पीटीआई सदस्यों ने उन्हें थप्पड़ भी मारा। बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दोस्‍त को अपने साथ सुरक्षाघेरे में लेकर बाहर चले गए।

पाकिस्‍तान के अखबार डान के मुताबिक इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पीएमएल-एन के सांसदों के आने की वजह से पंजाब विधानसभा का सत्र जबरदस्‍त हंगामें में बदल गया। ये सत्र नए मुख्यमंत्री के चुनाव करने के लिए सुबह 11:30 बजे शुरू होने वाला था। लेकिन हंगामे की वजह से इसको निलंबित कर दिया गया। , विधायिका के अंदर हंगामे के बाद विलंबित हो गया है। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद पीटीआई सदस्यों ने विपक्षी बेंच पर लोटे फेंके।

अखबार की खबर के मुताबिक जब डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी ने विधानसभा में प्रवेश किया, तो ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने उन पर हमला किया। उनके ऊपर चीजें फेंकी गईं और विपक्ष ने उन्‍हें घेरने की कोशिश की। मजारी को असेम्बली गार्ड्स ने फौरन उनके चेंबर में शिफ्ट कर दिया। इस घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब के एसएसपी आपरेशंस, पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ सिविल कपड़ों में विधानसभा में पहुंच गए।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…