राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नौकरशाहों का किया अभिवादन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को सिविल सर्विसेज डे के मौके पर नौकरशाहों का अभिवादन किया और कहा कि उन्होंने देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, ‘सिविल सर्विसेज डे के मौके पर पहले काम कर चुके और वर्तमान में काम करने वाले सभी सिविल सर्वेंट्स को मेरी शुभकामनाएं। इन्होंने देश को आगे ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। मैं उनसे आग्रह करता हूं कि देश को अपनी सेवाएं देना जारी रखें जैसे सरदार पटेल ने उन्हें प्रोतसाहित किया था।

प्रधानमंत्री ने भी दीं शुभकामनाएं

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज सिविल सर्विसेज डे के मौके पर सभी सिविल सर्वेंट्स को शुभकामनाएं। विभिन्न सेक्टरों में देश के नागरिकों के लिए इनका प्रयास जारी है। देश की सेवा वे इसी निष्ठा से आगे भी करते रहें।’ हर साल 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विस डे के तौर पर मनाया जाता है। भारत में सिविल सर्विस के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और सेंट्रल सर्विसेज को शामिल किया गया है। पहला नेशनल सिविल सर्विस डे 21 अप्रैल 1947 को मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत सरदार वल्लभ भाई पटेल ने की थी।

उत्कृष्ट योगदान के लिए अधिकारियों को हर साल प्रधानमंत्री करते हैं सम्मानित

हर साल इस मौके पर जिला/कार्यान्वयन इकाइयों को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में एक्सीलेंस के लिए प्रधान मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार योजना के तहत देश भर के कई जिले आते हैं। इसके अलावा, पुरस्कार समारोह सिविल सेवकों को एक साथ लाता है और उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने में मदद भी करता है।

  • Related Posts

    दलेर मेहंदी विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल का फिर बयान, बोले- इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

    देहरादून। उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल और प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के बीच हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में है। एक कार्यक्रम में मंच पर दलेर मेहंदी की आलोचना…

    दिवाली पर सुबह एक और शाम दो घंटे जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समयसीमा

    दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को मिलेगी सीमित छूट, 9 नवंबर से फिर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध नई दिल्ली। दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा…