राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक आतिफ अकील, अभिजीत शाह, सुरेंद्र सिंह और हनी बघेल सहित अन्य नेता मौजूद रहे। राजकुमार लोहानी पुराने भोपाल के घोड़ा नक्कास क्षेत्र के निवासी हैं।

हरदीप पुरी पहले ही दाखिल कर चुके हैं नामांकन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को भाजपा उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। उस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद थे। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई थी।

यह सीट एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। मुरुगन ने इसी महीने की शुरुआत में केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि वह तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं हरदीप पुरी

भाजपा ने मध्य प्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट से हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। पुरी फिलहाल उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है।

विधानसभा की प्रभावी सदस्य संख्या 229

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं, लेकिन कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा अदालत के एक आदेश के कारण उपचुनाव में मतदान नहीं कर सकेंगे। इस वजह से विधानसभा की प्रभावी सदस्य संख्या 229 रह गई है। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं और राज्यसभा सदस्यों का चुनाव विधानसभा के विधायक करते हैं।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद उसी शाम मतगणना होगी।

  • Related Posts

    उमरिया में कोयले से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक को सुरक्षित निकाला; खलासी फंसा

    देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा, क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी उमरिया। उमरिया में उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे…

    इंदौर में RSS की अखिल भारतीय बैठक शुरू: मोहन भागवत की मौजूदगी में शताब्दी वर्ष पर मंथन

    By: Ravindra Singh इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज परिसर स्थित संत श्री रविदास महाराज…

    Leave a Reply