उमरिया में कोयले से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक को सुरक्षित निकाला; खलासी फंसा

देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा, क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उमरिया। उमरिया में उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। शहडोल से कटनी की ओर जा रहा कोयले से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में चालक और खलासी सवार थे। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक में ही फंस गए।

चालक को निकालकर अस्पताल भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेस्क्यू के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनें बुलाई गईं। काफी मशक्कत के बाद बचाव दल ने ट्रक चालक भगवान दास को बाहर निकाल लिया। उन्हें उपचार के लिए पाली अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, ट्रक का खलासी अब भी नीचे फंसा हुआ है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस भी तत्काल मौके पर भेजी गई।

हाईवे पर यातायात प्रभावित, धीरे-धीरे बहाल हुई आवाजाही

हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मशक्कत के बाद सड़क के किनारे से वाहनों को निकालने की व्यवस्था की, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो गया।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    इंदौर में RSS की अखिल भारतीय बैठक शुरू: मोहन भागवत की मौजूदगी में शताब्दी वर्ष पर मंथन

    By: Ravindra Singh इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की वार्षिक बैठक सोमवार को इंदौर के डेली कॉलेज परिसर स्थित संत श्री रविदास महाराज…

    Leave a Reply