एलियंस ने गुब्बारे में भरकर फेंका कोरोना वायरस: उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया के तानाशाह ने कोरोना माहमारी को लेकर एक नया और चौकाने वाला दावा किया है। जी दरअसल उन्होंने एक मीटिंग के दौरान कहा कि, ‘देश का पहला कोविड केस एलियंस की वजह से आया था। एलियंस ने ही वायरस को गुब्बारे में भरकर दक्षिण कोरिया की सीमा के पास फेंका था। यही उत्तर कोरिया में कोरोना फैलने की सबसे बड़ी वजह है।’

आप सभी को बता दें कि सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने जांच में पाया कि एक खास तरह के गुब्बारों में भरकर कोरोनावायरस उनके देश की सीमा के नजदीकी इलाकों में फेंका गया। केवल यही नहीं बल्कि इसकी जांच के बाद किम ने उत्तर कोरिया के बॉर्डर क्षेत्रों से गुब्बारों में भरकर अन्य देशों से आने वाली चीजों से सतर्कता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

आप सभी को यह भी बता दें कि उत्तर कोरियाई मीडिया केसीएनए की रिपोर्ट में बताया गया कि उत्तर कोरिया के उच्च स्वास्थ अधिकारियों ने बताया कि, ’18 साल का एक सैनिक और 5 वर्षीय बच्चा अप्रैल में उत्तर कोरिया के कुमगांग बैरकों और आवासीय क्षेत्रों के नजदीक कुछ अज्ञात वस्तुओं के संपर्क में आए थे। इसी घटना के बाद वे कोरोना संक्रमित हुए। फिर कुछ हफ्तों बाद पूरे देश में कोरोना के मामले सामने आना शुरू हो गए।’

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…