अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध को गोली मारने की घटना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोमवार को व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध को गोली मारने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस गार्ड्स ने ट्रम्प को पोडियम से हटा लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस रोकनी पड़ी और व्हाइट हाउस के लॉन में चारों तरफ सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। पत्रकार अंदर ही कैद हो गए।

ट्रम्प ने कहा- सब ठीक है, सुरक्षा में सेंध नहीं
थोड़ी देर बाद ट्रम्प फिर आए और बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर किसी को गोली मारी गई है। जिसे गोली लगी है, उसके पास हथियार थे। सीक्रेट सर्विस ने ट्वीट कर बताया कि उसके अफसर ने किसी संदिग्ध को गोली मारी है। उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ट्रम्प का कहना है कि संदिग्ध की पहचान और मकसद पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि वह राष्ट्रपति आवास को नुकसान पहुंचाना चाहता था। घटना व्हाइट हाउस के बाहर हुई है। सुरक्षा में सेंध जैसी भी कोई बात सामने नहीं आई। ट्रम्प ने सीक्रेट सर्विस की तारीफ करते हुए कहा कि मैं अपने आप को बहुत सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…