Ram Mandir Bhumi Pujan: बॉलीवुड सितारे भी डूबे रामभक्ति में,ट्विटर के माध्‍यम से दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रिया

Ram Mandir Bhumi,Bollywood reaction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. इस समय मोदी भूमि पूजन के लिए हो रहे अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं. राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर बॉलीवुड सितारे भीट्विटर के माध्‍यम से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक लगातार सेलेब्‍स अपनी बात रख रहे हैं.

अनुपम खेर ने लिखा, आपको और आपके परिवार को राम जन्म भूमि पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्री राम!!

कंगना ने कहा, श्री राम ने दूसरों की भलाई के लिए आत्म बलिदान के उच्चतम मानक को स्थापित किया, केवल नश्वर शरीर ही मरते हैं. एक और ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, आज भारत राम राज्य की फिर से गौरवशाली सभ्यता की स्थापना कर रहे हैं जहाँ राम सिर्फ एक राजा नहीं हैं बल्कि जीवन का एक तरीका है.

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने लिखा,BADHAI! जय श्री राम! मुंबई में हमारा निवास स्थान ‘रामायण’ के रूप में जाना जाता है, इसलिए हमारा परिवार सच्चे अर्थों में ‘रामायण वासी’ है. बस एक सुंदर और काफी जानकारीपूर्ण फॉरवर्ड मिला. इसे शेयर करने के लिए आज का दिन उचित है. आशा है, यह सही होगा. इसी के साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने पुराने सिक्कों की तस्वीर भी शेयर की है. जिस पर एक ओर राम दरबार है, दूसरी ओर कमल का फूल है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा- इसे एक संयोग ही कहा जाएगा 1818 में जो 2 आना सिक्का होता था उसके एकतरफ रामदरबार अंकित था और दूसरे तरफ कमल का फूल. प्रतीत होता है जैसे यह एक संदेश था कि जब कमल का राज आएगा अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाएगा और भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनेगा!.

निर्देशक सुभाष घई ने ट्वीट किया- राम का मतलब है, अच्‍छी आत्‍मा. श्री राम का मतलब है, एक ऐसा इंसान जो किसी भी हाल में मर्यादा ना छोड़े. राम मंदिर हर भारतीय के लिए एक जागरूक करने वाला कदम है. उन्‍होंने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है.

Related Posts

आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…