सोना! खरीदने का है सही मौका, हो गया है सस्ता

जानकारों की मानें तो सोना खरीदने का ये सही समय हो सकता है. सोना अब सस्ता हो गया है. दस ग्राम सोने के भाव कुछ हफ्ते पहले 56,000 रुपये तक पहुंच गए थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से विदेशी बाजारों में आ रहे गिरावट के बाद सोने के भाव गिर गए हैं.

जानिए 10 ग्राम सोने का रेट
बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम 210 रुपए गिर गए. वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमतों में 1,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 52,173 रुपए प्रति दस ग्राम से गिरकर 51,963 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए है. इस दौरान कीमतों में 210 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. वहीं, मुंबई में 99.9 फीसदी वाले सोने के दाम गिरकर 51,000 रुपए से नीचे फिसल गए है. बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम 50,983 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए.

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार का असर सोने के दाम पर
जानकारों का कहना है कि अच्छे आर्थिक आंकड़ों की वजह से अमेरिकी डॉलर में मजबूती लौटी है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के इलाज की उम्मीद और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की संभावना ने सोने और चांदी पर दबाव बनाने का काम किया है. यही वजह है कि घरेलू बाजार में भी आज फिर से सोना सस्ता हुआ है.

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…