एमएस धोनी को ऋषभ पंत ने बताया फेवरेट बैटिंग पार्टनर

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं। बता दें कि ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के दौरे पर मैदान में देखा गया था। इस दौरे पर उन्हें वनडे और टी-20 के एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। टीम प्रबंधन ने ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल पर भरोसा किया था। वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में राहुल ने विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाली थी। भारत ने वनडे 3-0 से हारा और टी-20 सीरीज 5-0 से जीती थी।22 साल के पंत ने कहा कि धोनी के पास ऐसी योजना होती है जिससे उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज को आसानी होती है। पंत ने आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ ऑनलाइन चर्चा करते हुए कहा कि माही भाई मेरे पसंदीदा बल्लेबाजी साझेदार हैं लेकिन मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने का कम ही अवसर मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर आप धोनी के साथ बल्लेबाजी करते हैं तो चीजें आसान हो जाती है। उनके पास योजना होती है और आपको सिर्फ उसका पालन करना पड़ता है। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान उनका दिमाग बेहतरीन तरीके से काम करता है। उन्होंने कहा कि विराट भाई या रोहित भाई जैसे किसी भी सीनियर खिलाड़ियों के साथ जब आप बल्लेबाजी करते हो तो यह अपने आप में एक अलग अनुभव होता है। अगर आईपीएल में भी मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो हमारे बीच अलग केमिस्ट्री रहती है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…