टी20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया- भारत के बीच हो सकती है रद्द

भारतीय टीम को साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। आईएएनएस से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया, “महामारी की वजह से ऑस्ट्रेलिया में हर जगह प्रोटोकॉल जरूरी है और यह बिल्कुल समझा जा सकता है। इसको लेकर कोई दूसरा रास्ता है ही नहींइस दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का प्रस्ताव है ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली वनडे सीरीज 17 जनवरी को खत्म होगी और अगर टीम को टी20 सीरीज से पहले दो दिन का आराम मिलता है फिर भी इसका मतलब होगा कि पहला टी20 मैच 20 जनवरी से खेला जाए। एक दिन के अंतराल पर मैच खेलने का मतलब होगा सीरीज 24 जनवरी को खत्म होगा जिसका मतलब होगा कि भारतीय टीम 26 जनवरी को देश रवाना होगी।”लेकिन कोरोना महामारी फैलने की वजह से अब टी20 सीरीज खेलना मुश्किल लग रहा है। बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि वहां की सरकार और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक 14 दिन का क्वारंटाइन जरूरी है। ऐसे में वहां टी20 सीरीज खेलना मुश्किल होगा।
हम सभी इस महामारी में चुनौती से लड़ रहे हैं और ऐसी स्थिति में बाकी बोर्ड द्वारा सीरीज की तारीखों को लेकर चुनौतियां बढ़ी हैं। तारीखो के मुताबिक और दौरे को लंबाई को लेकर परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से दौरे पर खेले जाने वाले मुकाबलों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।”
“हम इस बात से अवगत हैं कि सारे काम को समय से पहले खत्म करना होगा जब तक इसे तय किया जाए। वो टी20 सीरीज को लेकर विचार कर रहे हैं। भारतीय टीम भी ऑस्ट्रेलिया के लौटने के बाद इंग्लैंड के साथ खेलेगी और इसके कार्यक्रम पर भी काम जारी है खासकर जबकि अहमदाबाद में पिंक बॉल टेस्ट खेले जाने की तैयारी है। हमें यह देखना होगा कि बाकी के आयोजन स्थल पर काम कैसा हो रहा है। मैदान से होटल की दूरी, बाकी चीजें जिनपर इस महामारी को ध्यान में रखते हुए करने की जरूरत है। उम्मीद है कि साल के अंत तक हमारे लिए सारी चीजों साफ हो जाएंगी, क्योंकि इसपर सरकार के साथ मिलकर काम करना जरूरी है।”

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…