रामलला के दर्शन करने अयोध्या आना चाहते हैं पाकिस्तान के स्पिनर दानिश कनेरिया

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रतिबंधित लेग स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने राम मंदिर भूमि पूजन पर खुशी जताते हुए दुनिया भर के हिंदुओं के लिए इस दिन को ऐतिहासिक करार दिया है. कनेरिया ने साथ ही रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या आने की भी इच्छा जाहिर की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी थी, जिस पर विश्व भर के हिंदू समुदाय ने खुशी प्रकट की थी और कनेरिया ने भी इस पर खुशी जाहिर की है.
कनेरिया ने कहा कि अगर भगवान राम ने उन्हें बुलाया तो वह जरूर अयोध्या आएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे. कनेरिया ने कहा, ‘धार्मिक व्यक्ति होने के नाते मैं हिंदू धर्म और राम भगवान को फॉलो करता हूं. राम भगवान को मैं बहुत मानता हूं और उनके बताए रास्तों पर चलने की कोशिश करता हूं. बचपन से हमने रामायण देखी है और राम भगवान और उनके जीवन के आदर्शों को मैं पूजता हूं.’
राम मंदिर बनने के बाद दर्शन के लिए भारत आने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘देखिए, अगर राम भगवान ने चाहा और उनका बुलावा हुआ, तो मैं राम भगवान के दर्शन लिए भारत जरूर आऊंगा. हमारे लिए वो एक धार्मिक जगह है और कभी मौका मिला तो मैं जरूर आना चाहूंगा.’
राम मंदिर के इतर जब कनेरिया से यह पूछा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक हिंदू क्रिकेटर होने के क्या मायने हैं, तो उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है. अपने देश के लिए खेलना और एक हिंदू क्रिकेटर होने के नाते पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व करना और अपनी टीम को मैच जिताना, मेरे लिए एक उपलब्धि की तरह है और मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है.’

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…