प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजनांतर्गत दर्ज प्रकरणो को शीघ्र स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही करे बैंकर्स

होशंगाबाद :- कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम एवं अपर कलेक्टर श्री जीपी माली की उपस्थिति में जिला स्तरीय डीएलसीसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीडीएम नाबार्ड श्री नरेश तिजारे सहित विभिन्न सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सरियाम ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजनांतर्गत प्राप्त प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत करें एवं स्वीकृत प्रकरणों का वितरण सुनिश्चित कराएं। उन्होने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनांतर्गत प्राप्त समस्त प्रकरणों को ऑनलाईन दर्ज करवाने की कार्यवाही यथाशीघ्र कराएं। अपर कलेक्टर श्री जीपी माली द्वारा बैंकवार दिए गए लक्ष्यो के विरूद्व स्वीकृत एवं वितरित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बैंको के बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि योजनांतर्गत प्राप्त प्रकरणों की नियमित समीक्षा करे एवं उनका शीघ्र वितरण सुनिश्चित कराएं ताकि हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सकें।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…