स्वास्थ्य मंत्रालय: एक दिन में रिकॉर्ड 9 लाख लोगों के हुए कोरोना टेस्ट

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। इसकी वजह है कि देशभर में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ी है।’टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति के तहत काम करते हुए भारत रोजाना 10 लाख टेस्ट क्षमता तक पहुंचने के लिए तैयार है। देश में पिछले 24 घंटों में 60,000 से अधिक मरीज ठीक हुए है जो एक दिन में मरीजों के ठीक होने का रिकॉर्ड है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड नौ लाख टेस्ट किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 69,652 मामले सामने आए हैं।

वहीं मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दर में गिरावट आई है। मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया है कि देश में रोजाना कोरोना टेस्टिंग ने एक नया मुकाम हासिल किया है। पिछले 24 घंटों में 9 लाख से अधिक कोविड-19 टेस्ट किए गए जिसमें सिर्फ 8 प्रतिशत ही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,652 मामले सामने आए और 977 मौतें हुईं। देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,36,926 है जिसमें 6,86,395 सक्रिय मामले हैं और 20,96,665 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 53,866 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…