मोदी सरकार ने आज शाम बुलाई सर्वदलीय बैठक भारत-चीन के बीच एलएसी तनाव पर करेंगे चर्चा

लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद के बीच मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार को शाम पांच बजे हो सकती है, यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा चीन के साथ विवाद पर लोकसभा में दिए गए बयान के बाद हो रही है।

जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे।  संसद सत्र में सरकार की ओर से बयान दिया गया है, लेकिन विपक्ष की ओर से पूरे विवाद पर विस्तार से चर्चा की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर कांग्रेस ने लोकसभा में विरोध भी जताया, अब सरकार की ओर से चर्चा के लिए इस बैठक को बुलाने पर जोर दिया गया है।
जब मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई और प्रश्नकाल को रद्द किया गया तब भी कांग्रेस, टीएमसी समेत कई विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरा और चीन के मसले पर भागने का आरोप लगाया।

लोकसभा में राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा था कि लद्दाख में स्थिति गंभीर है और चीन एलएसी की मौजूदा स्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है। राजनाथ सिंह ने अप्रैल से अब तक की सभी जानकारी देते हुए कहा कि हम इस विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं, लेकिन अगर परिस्थिति बदली तो भारतीय सेना तैयार है।

चीन मसले पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस और पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। राहुल हर रोज ट्विटर के जरिए सरकार पर चीन विवाद पर गुमराह करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डरने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, बुधवार को भी राहुल ने सरकार के अलग-अलग बयान दिए जाने का दावा किया। बुधवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय ने एक जवाब में कहा कि पिछले छह महीने में चीन सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है। जिस पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…