सोनिया गांधी को प्रदूषण से दूर रहने की सलाह, दिल्ली से बाहर हो सकती हैं शिफ्ट

नई दिल्ली। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासी बेहाल हैं। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। बता दें कि सोनिया चेस्ट इंफेक्शन से जूझ रही हैं। इसके चलते उन्हें दिल्ली के प्रदूषण के बचने की सलाह दी गई है। पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई में शिफ्ट हो सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि वह शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से बाहर जा सकती हैं। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अगस्त में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से सोनिया गांधी का इलाज जारी है। डॉक्टर उनके सीने में संक्रमण से चिंतित हैं। दिल्ली के प्रदूषण ने अस्थमा और संक्रमण को बढ़ा दिया है। इसके चलते उन्हें डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई है कि वे यहां से बाहर जाएं।

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…