PMCH के पूर्व प्राचार्य और स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमरकांत झा नहीं रहे !

PATNA :- बिहार में राज्य के बड़े स्किन स्पेशिलिस्ट और पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ अमरकांत झा अमर का निधन हो गया. सोमवार की सुबह 7 बजे उन्होंने आखिरी सांसे ली। राजेंद्र नगर रोड नंबर 6 स्थित आवास सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए उठते समय उन्हें हार्ट अटैक आया। 
आनन-फानन में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

डॉ अमरकांत झा बीते वर्ष लायंस क्लब पटना नव्या के प्रेसिडेंट के तौर पर समाजसेवा से जुड़े थे। वे आईएमए बिहार के अध्यक्ष भी थे। कोरोना काल में उन्होंने कई कैम्प भी लगाया था। 
पीएमसीएच के पूर्व अधीक्षक सहित कई बड़े पद पर रहे थे।स्किन के बिहार के बड़े डॉक्टर में इनकी गिनती होती थी। उनका पार्थिव शरीर उनके घर पर रखा गया है। लायंस क्लब से जुड़े पदाधिकारी और शुभचिंतक उनके घर पहुंचे हैं। 
2.30 बजे उनका पार्थिव शरीर आईएमए भवन लाया जाएगा, जहां चिकित्सक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

  • Related Posts

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’

    ‘हेरिटेज टू डेवलपमेंट’ का मोहन मॉडल ‘डेस्टिनेशन कैबिनेट’ 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में होगी मप्र सरकार की 9वीं डेस्टिनेशन कैबिनेट स्लग—गांव,गौरव, विरासत और विकास का नया संगम…

    दलेर मेहंदी विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल का फिर बयान, बोले- इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

    देहरादून। उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल और प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के बीच हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में है। एक कार्यक्रम में मंच पर दलेर मेहंदी की आलोचना…