मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला, 1 लाख ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की खरीद को मंजूरी

सरकार (Modi Government) ने एक और बड़ा फैसला किया है. सरकार ने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर (Portable Oxygen Concentrators) की खरीद को मंजूरी दी है.इस बीच डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने कहा है कि वो 500 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा. इसके लिए भी धन राशि पीएम केयर्स फंड से दी गई है. ये फैसला पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली एक हाई लेवल मीटिंग में किया गया है. पीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी कर सर्वाधिक प्रभावित राज्यों को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स मुहैया कर जाएं.

DRDO द्वारा LCA, तेजस में ऑन बोर्ड ऑक्सीजन जनरेशन के लिए विकसित की गई मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट (एमओपी) तकनीक अब कोविड​​-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन से जुड़े वर्तमान संकट से लड़ने में मदद करेगी.

सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन सप्लाई और रेमडिसिविर इंजेक्शन को लेकर हुई

बता दें देश मे एकाएक बढ़े कोरोना मरीजों की संख्या के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन सप्लाई और रेमडिसिविर इंजेक्शन को लेकर हुई है. माना जा रहा है कि 500 ऑक्सीजन प्लांट के जरिए देश के टियर-2 शहरों में ऑक्सीजन की किल्लत का स्थाई समाधान होगा.
विशेष ट्रेनों का इस्तेमाल कर पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोरोना मरीज जूझते देखे जा रहे हैं. ऑक्सीजन सप्लाई के विशेष ट्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने की वजह से कमी बनी हुई है. वायुसेना भी अपने विशेष विमानों के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रही है.

  • Related Posts

    धनतेरस पर देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद, सोना-चांदी की बिक्री का अनुमान 60 हजार करोड़ पार

    CAIT के मुताबिक, त्योहार पर खरीदारी से बाजार में आएगी तेजी, पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना महंगे सोने के बावजूद ग्राहकों का उत्साह बरकरार, 14 और 18 कैरेट के हल्के…

    पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़; सामान छोड़कर कूदे लोग

      पंजाब के पटियाला जिले में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना राजपुरा के पास सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के…