Indian Spinners Test Stats: हर 6 में से एक बल्लेबाज को जीरो पर करते हैं आउट, जडेजा जैसा कोई नहीं

भारतीय स्पिनर्स का सामना करना विपक्षी टीमों के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है. खासकर भारतीय पिचों पर इन्हें खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एकमात्र भारतीय टीम ही है, जिसके 6 स्पिनर्स ने 200 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

यहां एक खास बात यह भी है कि भारत के ये 6 स्पिनर्स पिच पर आने वाले नए बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ी आफत बन जाते हैं. नया बल्लेबाज अपना खाता खोल पाए उससे पहले ही यह स्पिनर्स उसे पवेलियन की ओर लौटाने में माहिर रहे हैं. पहले ये काम भागवत चंद्रशेखर और बिशन सिंह बेदी करते थे और अब इसे रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और आर अश्विन (R Ashwin) कर रहे हैं.

रवींद्र जडेजा तो इस मामले में सबसे आगे भी निकल गए हैं. यह खिलाड़ी विपक्षी बल्लेबाज को जीरो पर आउट करने में भारतीय स्पिनर्स में टॉप पर है. जडेजा अपने हर 6 विकेट में से एक बल्लेबाज को बिना खाता खोले पवेलियन भेज देते हैं. जडेजा ने अपने कुल विकटों (263) के 16.3% यानी 43 बल्लेबाजों को शून्य पर लौटाया है.

जडेजा के बाद ऐसी है इस मामले में भारतीय स्पिनर्स की लिस्ट

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आर अश्विन हैं. आर अश्विन ने अपने कुल विकटों (467) के 14.8% यानी 69 बल्लेबाजों को जीरो पर पवेलियन भेजा है. यानी उन्होंने लगभग हर 7 विकेट में से एक बल्लेबाज को शून्य पर आउट किया है. यहां तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह (14%), चौथे नंबर पर अनिंल कुंबले (12.4%), पांचवें पायदान पर भागवत चंद्रशेखर (12%) और छटे स्थान पर बिशन सिंह बेदी (11%) का नंबर आता है.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…