मातृभूमि की रक्षार्थ मेजर मनोज का बलिदान देशवासियों में सदैव राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करता रहेगा: CM

आज मेजर मनोज तलवार का बलिदान दिवस (Major Manoj Talwar) है, कारगिल युद्ध में अपने पराक्रम से दुश्मन सेना के दांत खट्टे कर देने वाले वीर चक्र विजेता मेजर मनोज तलवार के बलिदान दिवस पर देश उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मेजर मनोज तलवार के बलिदान दिवस पर CM ने ट्वीट कर लिखा

मेजर मनोज तलवार के बलिदान दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- वीर चक्र विजेता मेजर मनोज तलवार के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि, मातृभूमि की रक्षार्थ आपका बलिदान देशवासियों में सदैव राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करता रहेगा।
13 जून को शहीद हो गए थे मेजर मनोज तलवार

13 जून को कैप्टन मनोज तलवार और सेकेंड राजपूताना राइफल के कंपनी हवलदार मेजर यशवीर सिंह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। मेजर मनोज तलवार भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे। ऐसे वीर सपूत कम ही पैदा होते हैं, जो देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। ऐसे ही वीर सपूत थे मुजफ्फरनगर के मेजर मनोज तलवार।

मेजर मनोज तलवार को मरणोपरांत ‘वीर चक्र’ से किया सम्मानित

बता दें, जून 1999 को जब देश के दुश्मनों ने अपने नापाक इरादों से हमला किया, तो मनोज तलवार अपने साथियों के साथ शत्रुओं को करारा जवाब दे रहे थे। 13 जून को कारगिल में दुश्मनों को ढेर करने के बाद टुरटक की पहाड़ियों पर तिरंगा लहराने के बाद वे शहीद हो गए। मेजर मनोज तलवार को मरणोपरांत ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…