पुलिस का दावा- सिख देश बनाना चाहता है अमृतपाल सिंह

:चाचा असम के सेंटर जेल शिफ्ट; जांच के लिए NIA की 8 टीमें पंजाब पहुंचीं

अमृतसर
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह चौथे दिन भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पंजाब पुलिस पूरे राज्य में उसकी तलाश कर रही है। NIA की आठ टीमें पंजाब पहुंच गईं और इन टीमों ने अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, गुरदासपुर, जालंधर जिलों में जांच शुरू कर दी है। उधर, अमृतपाल के चाचा को पंजाब से असम के डिब्रूगढ़ सेंटर जेल शिफ्ट किया गया है।

उधर, आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अमृतपाल केस में सुनवाई होगी। इसमें मांग की गई है कि अमृतपाल को जबरन हिरासत में रखा गया है। अमृतपाल कहां है, अभी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि, पिता का आरोप है कि पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में रखा है। पुलिस का कहना है कि अमृतपाल सिख देश बनाना चाहता था।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…