18 अप्रैल 2023. यूनेस्को की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस मध्यप्रदेश के भोपाल में चल रही है। इनमें दक्षिण एशियाई देश भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के डेलिगेट्स शामिल हैं। पहले दिन सभी देशों के प्रजेंटेशन हुए। जिसमें पिछले 50 साल में यूनेस्को ने विरासतों को किस प्रकार से संरक्षण किया, इसके बारे में विचार साझा किए। वहीं, आगामी 50 साल तक संरक्षण की दिशा में किस प्रकार से कदम उठाए जाएं, इस पर मंथन किया। इन हैरिटेज साइट्स से समुदाय को जोड़ने पर भी विचार किया गया। नेपाल में भूकंप और भारत-श्रीलंका के बीच रामसेतु पर भी चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस मंगलवार को भी चलेगी।
सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज
महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…







