मोहन भागवत बोले सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र

 

मोहन भागवत बोले, सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र:भारत होने वाली महाशक्ति, लेकिन हम किसी को जीतेंगे नहीं, बदलेंगे नहीं

18 अप्रैल 2023. जबलपुर

जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र, हिंदू संस्कृति है। भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और हमें बनना ही है। आज हम ही क्या, सारी दुनिया कह रही, भारत होने वाली महाशक्ति है। शक्ति के बिना भगवान शिव भी शव हैं। लेकिन, हमारी शक्ति दुर्बलों की रक्षा करेगी।

सनातन धर्म के अनुसार अपने जीवन के तरीके को खड़ा करो, हम किसी को जीतेंगे नहीं, बदलेंगे नहीं। संतों के उपदेशों को ग्रहण करते हुए हम सब धर्म के मार्ग पर चलें, तब यह संभव है। श्यामदेवाचार्य जैसी हस्तियां जाने के बाद भी पार्थिव रूप में हमारे साथ रहती हैं।

संघ प्रमुख ने ब्रह्मलीन जगतगुरु श्यामादेवाचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि के कार्यक्रम में पहुंचे। नरसिंह मंदिर में उन्होंने श्यामादेवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां 12 अप्रैल से कार्यक्रम चल रहे हैं। आज समापन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था, लेकिन वे नहीं आ सके। भागवत आज शाम को 4.45 बजे मानस भवन में रामानंदाचार्य के प्राकट्य के 723 वर्ष पूर्ण होने में आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे। वे सोमवार देर रात बुरहानपुर से जबलपुर पहुंचे।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…