फुटकर महंगाई दर 2 साल के सबसे निचले स्तर पर

:मई में 4.25% पर पहुंची, खाने-पीने के सामान की कीमतें घटने का असर

नई दिल्ली
देश में फुटकर महंगाई दर मई में घटकर 4.25% पर आ गई है। यह 25 महीनों में महंगाई का सबसे निचला स्तर है। अप्रैल 2021 में महंगाई 4.23% रही थी। खाने-पीने की चीजों के दाम में गिरावट के कारण महंगाई में यह कमी आई है। इससे पहले अप्रैल 2023 में रिटेल महंगाई दर 4.70% रही थी।
ग्रामीण महंगाई दर 4.68% से घटकर 4.17% पर आ गई है। शहरी महंगाई दर 4.85% से घटकर 4.27% पर आ गई है। कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के बास्केट में लगभग आधी हिस्सेदारी खाने-पीने की चीजों की होती है। मई में खाद्य महंगाई दर घटकर 2.91% पर आ गई है। अप्रैल 2023 में यह 3.84% और मार्च में 4.79% रही थी।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…