12 जुलाई को पहला मैच, 27 जुलाई से 3 वनडे; टीम पांच टी-20 भी खेलेगी

स्पोर्ट्स डेस्क..भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज दौरे का शेड्यूल जारी हो चुका है। 12 जुलाई को 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 27 जुलाई से 3 वनडे और 3 अगस्त से 5 टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी। 13 अगस्त को 5वें टी-20 के साथ ही टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा खत्म होगा।
20 जुलाई से
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया एक महीने तक क्रिकेट नहीं खेलेगी। जुलाई के पहले सप्ताह में टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। यहां 12 से 16 जुलाई तक डोमिनिका के विंडसर पार्क में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
20 से 24 जुलाई तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद के क्विंस पार्क ओवल मैदान पर होगा। दोनों ही मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
टेस्ट सीरीज के 2 दिन बाद वनडे सीरीज शुरू होगी
टेस्ट सीरीज के 2 दिन बाद ही 3 मैचों की वनडे सीरीज भी शुरू हो जाएगी। 27 और 29 जुलाई को 2 वनडे बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर होंगे। फिर एक अगस्त को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में तीसरा और आखिरी वनडे होगा। वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…