राहुल ने अब अमेरिका में ट्रक की सवारी

वॉशिंगटन. चंडीगढ़ के बाद राहुल गांधी ने अमेरिका में भी ट्रक की सवारी की। राहुल ने ट्रक से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक का 190 किलोमीटर का सफर किया। इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। इस दौरान राहुल ने भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर तजिंद्र सिंह से उनकी इनकम पूछी। ड्राइवर ने अपनी इनकम बताई तो राहुल हैरान रह गए।
ड्राइवर से राहुल ने राजनीति से लेकर महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सफर के दौरान राहुल ने सिद्धू मूसेवाला का गाना भी सुना। ट्रक ड्राइवर ने राहुल से पूछा है कि क्या आप मूसेवाला का गाना सुनेंगे, वो कांग्रेस का कार्यकर्ता था, उसे इंसाफ नहीं मिला। इस पर राहुल ने कहा- हां बिल्कुल, उसका गाना लगाओ। मैं उसे काफी पसंद करता था। राहुल गांधी 30 मई से अमेरिका की यात्रा पर हैं।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…