MP में दिखने लगा ‘बिपरजॉय’ का असर,​​​​​​​ रतलाम में बारिश

:भोपाल, उज्जैन, मंदसौर समेत 18 जिलों में रात में आंधी-तूफान का अनुमान
भोपाल
गुजरात में भारी तबाही मचाने वाले ‘बिपरजॉय’ तूफान का असर अब मध्यप्रदेश में दिखने लगा है। शनिवार को रतलाम में हल्की बारिश हुई। कई अन्य शहरों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रात में भोपाल, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां, अशोक नगर, मुरैना, विदिशा, सीहोर, नीमच, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, धार, बैतूल, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर में बिजली चमकने के साथ आंधी चलने की आशंका जताई है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि तूफान जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, इसकी तीव्रता में कमी आएगी। लो प्रेशर एरिया के चलते 18 और 19 जून को पश्चिमी इलाकों के मौसम में बदलाव होगा। ग्वालियर और चंबल संभाग में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। यहां के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22-23 जून को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसी बीच मानसून की एंट्री हो सकती है।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…