Maharana Pratap: MP में चल रहा महाराणा प्रताप की एक हजार प्रतिमा लगाने का अभियान,अभी तक 119 प्रतिमाएं लगाई जा चुकी है.

Maharana Pratap Statue: मध्यप्रदेश में महाराणा प्रताप की एक हजार प्रतिमा लगाने का अभियान चल रहा है. अब तक 119 प्रतिमाएं लगाई गई हैं.

राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना का लक्ष्य है कि हम मध्यप्रदेश में महापुरुषों की 1000 प्रतिमाएं लगाएं, जिसके लक्ष्य को पूरे करने के लिए हमारा संगठन जी तोड़ मेहनत कर रहा है. हम महापुरुषों की प्रतिमाए निशुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं. सिर्फ एनओसी और परमिशन वहां के निवासियों को ग्राम पंचायत व नगर निगम से करवाना है.

यह बात राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने 119वीं प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. अभी तक युवाओं को जो भी गलत पढ़ाया जा रहा था, अब सरकार उन्हें सुधारने में लगी है. करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रताप सिंह चौहान के विशेष आतिथ्य में बडनगर तहसील के ग्राम धुरेरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 119वीं प्रतिमा का अनावरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ.

करणी सेना अब तक प्रदेश में 118 प्रतिमाएं विभिन्न स्थानों पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगा चुकी है. कार्यक्रम में शामिल हुए करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रताप सिंह चौहान का समाज व ग्रामीणजनों द्वारा भव्य अनोखा स्वागत जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने भी ग्रामीणों को 101 तलवारे भेंट की. इस मौके पर बड़ी संख्या में करणी के सदस्य समाजजन व ग्रामीणजन मौजूद रहे.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…