Dhirendra Shastri : ‘ऐसी फिल्में बनाई जाएं, जिनसे बच्चों के संस्कारों में वृद्धि हो’

भारतीय फिल्में हमारे बच्चों के मन पर छाप छोड़ती हैं. इसलिए ऐसी फिल्में बनाई जाएं, जिससे उनके संस्कारों में वृद्धि हो. यह बातें मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आदिपुरुष फिल्म को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कही.

राजगढ़ के खिलचीपुर में तीन दिनों के लिए हनुमंत कथा सुनाने के लिए आए बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी आदिपुरुष फिल्म में हनुमान जी के रोल और डायलॉग लिखने वालों के ऊपर निशाना साधा है. उन्होंने कथा के दौरान फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, आदिपुरुष फिल्म में हनुमानजी पर दिखाए गए सीन और डायलॉग ऐसे हैं कि अगर हनुमानजी कहीं होंगे और इस फ़िल्म को लिखने वाला कहीं अगर फंस गया तो फिर सीताराम, उसमें हनुमानजी को ऐसा बनाया की वीर बजरंगी ही बचाए.

उन्होंने कहा, हमने पूरी फिल्म तो देखी नहीं, लेकिन किसी ने हमें दिखाई है. हमें देखकर इतनी हंसी आई कि अगर हनुमानजी कहीं होंगे तो जिन्होंने इस फिल्म को लिखा है और अगर वो फंस गए, गो जय जय सीताराम.

उन्होंने कहा, जिन्होंने लिखा है हनुमान जी के बारे में तेल तेरे बाप का, हनुमान जी बोलने में कटु है. लेकिन इतने भी कटु थोड़ी हैं. हनुमान जी बहुत ज्ञानी, बहुत बुद्धिमान हैं. हनुमान जी तर्क देने में बहुत अच्छे हैं, हनुमान जी पर ऐसे भी तर्क मत दिया करो की तर्क  ही खराब लगे. हम तो यही कहेंगे हनुमान जी सद्बुद्धि दें, भारतीय फिल्म हमारे बच्चों के दिमाग पर छाप छोड़ती हैं. इसलिए भारत में अब ऐसी फिल्में बनाई जाएं, जिससे संस्कारों की वृद्धि हो और सनातन का संरक्षण हो सके. हमारे वीर बजरंगी भगवान हैं, कोई माने न माने पर भक्तों के लिए तो हैं.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…