MP News: उज्जैन मंदिर के बाहर लगा पोस्टर, लिखा – यहां मर्यादित कपड़े पहनकर ही करें प्रवेश

मध्यप्रदेश के अशोकनगर और भोपाल के बाद अब उज्जैन के नागदा में हनुमान मंदिर में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. यहां के खड़े हनुमान मंदिर में पोस्टर लगाया गया है. इसमें लिखा है कि छोटे वस्त्र, हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जीन्स जैसे कपड़े पहनकर आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी. ऐसे लोग मंदिर के बाहर से ही दर्शन कर सकेंगे.

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू होने के बाद हाल ही में मध्यप्रदेश के अशोकनगर ओर भोपाल का एक मंदिर सुर्खियों में आया था. इसके बाद अब उज्जैन के नागदा के मंदिर में भी अब पोस्टर लग गए हैं कि कृपया मंदिर में मर्यादित कपड़े पहनकर ही प्रवेश करें.

नागदा के खड़े हनुमान मंदिर मे जब भक्त दर्शन करने पहुंचे तो उन्हें मंदिर के गेट के पास मर्यादित कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने के आग्रह वाली एक अपील दिखाई दी. जो की पोस्टर के माध्यम से की गई थी. पोस्टर में लिखा था कि विनम्र आग्रह सभी महिलाओं एवं पुरुषों से निवेदन है कि मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें. छोटे वस्त्र, हॉफ पैंट, बर्मुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जीन्स आदि ऐसे कपड़े पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें. सात्विक वस्त्रों और सात्विक मन से ही मंदिर में प्रवेश किया करे.

हालांकि, पोस्टर में किसी तरह के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात नहीं कही गई. पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मंदिर के पुजारी पवन ने बताया कि खड़े हनुमान का प्राचीन मंदिर है. पोस्टर लगाने के पीछे का उद्देश्य सिर्फ यही है कि जो नए भक्त आते हैं वो मर्यादा का ख्याल रखें और मंदिर में आने वाली युवा पीढ़ी को मोटिवेशन मिले.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…