Tomato: बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने उठाया कदम, आंध्र सरकार 50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बेच रही टमाटर

टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश सरकार ने शनिवार को कहा कि उसका कृषि विपणन विभाग उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राज्य भर में स्थित 103 रायथू बाजारों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रहा है।

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, “टमाटर की बढ़ती कीमतों के जवाब में आंध्र प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों के लिए इस आवश्यक सब्जी को सुलभ और सस्ती बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। राज्य में टमाटर की कीमतें 100 रुपये प्रति किलोग्राम कीकीमत तक पहुंचने के साथ कृषि विपणन विभाग ने राज्य भर के 103 रायथू बाजारों में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर की बिक्री शुरू की है।” सरकार के इस फैसले आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने विभाग को सस्ती दरों पर टमाटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार का लक्ष्य दैनिक आधार पर 50 टन टमाटर खरीदना है, जिससे लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए इस आवश्यक सब्जी की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…