Katni News: दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन देखने उमड़ी भीड़, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में किया आज़ाद

कटनी के हिरवारा ग्राम में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन देखने को मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने वन्यजीव का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।

कटनी वन परिक्षेत्र से लगे हिरवारा ग्राम में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन देखने को मिला. बेशकीमती वन्यजीव को देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और मौके पर पहुंचे रेंजर सहित वन अमला ने पैंगोलिन को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ा.

कटनी वन परिक्षेत्र के रेंजर नबी अहमद ने बताया कि हिरवारा गांव के पास अस्पताल का निर्माण चल रहा था, इस दौरान वहां काम कर रहे स्थानीय मजदूरों ने पैंगोलिन को देखा और डरकर भागने लगे. बात फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इक्ट्ठे होकर उसे देखने पहुंच गए. ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल निर्माण स्थल की तरफ पैंगोलिन देखा गया, जो गड्ढा खोदता दिखा. जिसकी जानकारी सरपंच को कोटवार के साथ वन विभाग को दी और वहां पहुंचे वन अमले ने उसे पकड़कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया.

रेंजर नबी अहमद ने बताया कि पैंगोलिन दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो अब विलुप्त होने की कगार पर है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों में होती है. हमें इसकी हिरवारा में मिलने की सूचना मिली थी बहरहाल वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है.

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…