MUKHYAMANTRI SEEKHO KAMAO YOJANA: जानिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर इससे मिलने वाले लाभ तक हर जानकारी

भोपाल
युवाओं को कौशल विकास के साथ ही लर्न एंड अर्न की तर्ज़ पर आन जाब ट्रेनिंग की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना की लागू की गई है। मुख्यमंत्री  जी  द्वारा आज इस योजना का शुभारंभ कर दिया गया है .

1. युवाओं की पात्रता :
योजना के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे,
• जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो |
• जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों |
• जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।
योजना के तहत चयनित युवा को “छात्र-प्रशिक्षणार्थी” कहा जाएगा।
2. युवाओं को स्टाइपेण्ड:
• मध्यप्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ प्रतिमाह स्टाइपेण्ड प्राप्त होगा।
• 12वीं उत्तीर्ण को रु. 8000, आईटीआई उत्तीर्ण को रु. 8500, डिप्लोमा उत्तीर्ण को रु. 9000 एवं स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता को रु. 10000 स्टाइपेण्ड प्राप्त होगा।
• स्टाइपेण्ड, कोर्स के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के आधार पर निर्धारित किया गया है।
3. युवाओं को लाभ:
• उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण।
• नवीनतम तकनीक और नवीनतम प्रकिया के माध्यम से प्रशिक्षण।
• व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेण्ड।
• मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा ट्रेनिंग का प्रमाणन
• नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करना।

4. आवेदन की प्रक्रिया:

mmsky.mp.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी को सबसे पहले अपना पंजीयन करना होगा,

(अभ्यर्थी का समग्र आईडी होना अवश्यक है, समग्र में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर को ओटीपी से वेरीफाईकरना होगा)

 

 

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…