School Reopen in MP: मध्य प्रदेश में सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए बढ़ाई छुट्टियां, अब 20 जून से खुलेंगे सभी निजी और सरकारी स्कूल

भोपाल (Bhopal) के बाद अब पूरे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 20 जून से स्कूल खुलेंगे. इसके आदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दे दिए गए हैं. स्कूल शिक्षा विभाग ने बढ़ती गर्मी के चलते यह निर्णय लिया है. शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में लिखा कि वर्तमान में भीषण गर्मी और तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसके लिए अब ग्रीष्मकालीन अवकाश को 19 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में सभी सरकारी और निजी स्कूल अब 20 जून से खुलेंगे.

पहले भोपाल कलेक्टर ने जारी किए थे आदेश
दरअसल, तीन दिन पहले भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा राजधानी भोपाल के लिए आदेश जारी किए थे कि सरकारी और निजी स्कूल 15 जून की बजाए 19 के बाद ही खुल सकेंगे. भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने यह निर्णय इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लिया था. बता दें हर साल प्रदेश में 15 जून को ही सरकारी और निजी स्कूल खुल जाया करते थे. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा.

अरब सागर में उठे चक्रवात के चलते मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है. यहां जून महीने में पहली बार पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है. प्रदेश के खजुराहो, नौगांव और दमोह में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जबकि प्रदेश के 90 फीसदी शहरों में पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है. मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों में तापमान की बात करें तो जबलपुर में पारा एक दिन पहले 42.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल में 40.8, इंदैर में 39.5 और ग्वालियर में 42.3 डिग्री दर्ज किया गया.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…