Ladli Bahna Yojana:सीएम का बड़ा बयान, जल्द भरे जाएंगे 21 साल की लाड़ली बहनों के आवेदन, राशि भी बढ़ाई जाएगी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना को बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान बताते हुए वचन दिया है कि वे प्रदेश की बहन-बेटियों का मान-सम्मान और शान कभी भी कम नही होने देंगे। 21 वर्ष की बहनों के भी आवेदन शीघ्र ही भरवाए जाएंगे।

योजना की राशि में भी होगी बढ़ोत्तरी
आज बुधवार को सीएम शिवराज गंजबासोदा पहुंचे थे, जहां उन्होंने 150 बिस्तर के अस्पताल के भूमि-पूजन सहित 142 करोड़ 57 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया और बासोदा के उदयपुर मंदिर का कॉरीडोर बनाने की घोषणा की।वही लाड़ली बहना सम्मेलन और मुख्यमंत्री भू-अधिकार पत्रों के वितरण कार्यक्रम में बहनों से संवाद करते हुए कहा कि लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए देने से योजना शुरू की है और जैसे-जैसे पैसों का इंतजाम होगा, मैं ढाई सौ रुपए के मान से राशि बढ़ा कर तीन हजार रुपए तक ले जाकर बहनों की जिंदगी बदलने के मिशन को पूरा करूँगा।

मासिक आमदनी हो 10000
सीएम ने आगे कहा कि स्थानीय निकाय में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए सुरक्षित किए हैं। पुलिस में 30 प्रतिशत और अन्य नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। पैसे से समाज और घर परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ता है और उनका प्रयास है कि आजीविका मिशन तथा स्व-सहायता समूह से जुड़ कर बहनों की मासिक आमदनी कम से कम 10 हजार हो जाये। प्रयास यह है कि किसी भी बहन की आँख में आँसू न हो और वे मजबूर नहीं मजबूत बनें। बहनें तय कर लें कि उन्हें गरीब नहीं रहना है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे बहनों की आजीविका के लिए स्व-सहायता समूह बनाए।

बनेगी लाड़ली बहना सेना
सीएम ने महिला और बच्चों की योजनाओं के क्रियान्वयन में लाड़ली बहना सेना की बहिनों का साथ मांगा और कहा कि लाड़ली सेना की देख-रेख में योजनाएँ बेहतर तरीके से लागू हो पाएंगी। भाई और बहिनें एक हो जाएं तो जिंदगी बदल जायेगी। बहन-बेटियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों की योजना बंद करने पर पूर्ववर्ती सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…