मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद मुख्यमंत्री नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर पहुँचे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी षड़मुखानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर पहुँचे

भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक श्रीमती साधना सिंह के साथ गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत के ग्राम हीरापुर में नर्मदा तट स्थित श्री राजराजेश्वरी मंदिर में संत श्रीश्रीश्री स्वामी षड़मुखानंद स्वामी जी महाराज (हीरापुर वाले) से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चरण पादुका पूजन कर स्वामी जी महाराज का माल्यार्पण और शॉल-श्रीफल से अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की समृद्धि और जनता की खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने गुरूपूर्णिमा की सभी को शुभकामनाएँ दी और कहा कि गुरू अपने शिष्यों को सही राह दिखाते हैं। गुरू-कृपा हम सभी पर बनी रहे। गुरू के आशीर्वाद से जीवन सफल बने और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

पंगत में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंदिर प्रांगण में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। साथ में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, जन-प्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…