Ujjain News: करंट लगने से दो लोगों की हुई मौत, गौशाला में काम करते समय चपेट में आया एक युवक

उज्जैन में गौशाल में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक को खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे से करंट लग गया. हादसे में दोनों की ही मौत हो गई.

उज्जैन जिले में गौशाला और खेत में काम कर रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई. दोनों ही मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. 

पुलिस के अनुसार इंगोरिया के ग्राम लिंबोदा में रहने वाले जितेन्द्र पिता नाहरसिंह (28) को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि जितेंद्र गांव की गौशाला में काम करने के लिए गया था. इस दौरान उसे करंट लग गया. 

 

वहीं, दूसरा मामला उन्हेल मार्ग पर स्थित रूई गांव का है. यहां  एक खेत के किनारे युवक का शव पड़ा हुआ मिला. उसकी बिजली के खंभे से करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है.

 

युवक की पहचान विनोद कुर्मी निवासी नागदा के रूप में हुई है. भैरवगढ़ थाने के एएसआई मुनेश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे. शव का पीएम करा लिया गया है, पीएम रिपोर्ट से भी मौत का कारण साफ हो जाएगा.

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…