MP News: आगर की बेटी हेमलता का नाम इंडिया बुक रिकार्ड में दर्ज, मालवी भाषा में लिखी किताब ‘आज को ग्यान’

MP News: उज्जैन संभाग का नाम एक बार फिर रोशन हुआ है. आगर की बेटी हेमलता शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. उन्होंने मालवी भाषा में आज को ग्यान नामक किताब लिखी है.

मालवी सुविचारों की प्रथम पुस्तक ‘आज को ग्यान मालवी सुविचार’\ जिसमें अधिकतम मालवी सुविचार सम्मिलित हैं कि लेखिका आगर-मालवा में जन्मी और इंदौर मे कार्यरत हेमलता शर्मा भोली बेन का नाम भारत सरकार की कीर्तिमान मानक पुस्तिका इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है.

हेमलता शर्मा भोली बेन बताती हैं कि इस पुस्तक के नाम कई रिकॉर्ड बने हैं. यह पुस्तक मालवी सुविचारों पर प्रथम पुस्तक है. मालवी लोकभाषा के इतिहास में ऐसी कोई पुस्तक आज तक नहीं आई. लंदन पार्लियामेंट में सर्वप्रथम प्रकाश में आने वाली यह प्रथम पुस्तक भी है, जिसे लंदन ईलिंग के सांसद वीरेंद्र शर्मा, भारतीय उच्चायोग के दीपक चौधरी और लंदन की काउंसलर जकिया जुबैरी और कथा यूके के तेजेन्द्र शर्मा ने सराहा.

यह पुस्तक इस मायने में भी विशिष्ट है कि मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग से संबंध साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे ने इसकी समीक्षा लिखी है. अब यह भारत सरकार के इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गई है.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…