Damoh News: पुलिया से बहे भतीजे का 22 घंटे बाद मिला शव, चाची सुरक्षित

Damoh News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सोमवार को हादसा हुआ था. हादसे में पुलिया से होकर गुजर रहे युवक और उसकी चाची पानी के तेज बहाव में बह गए थे. वहीं, मंगलवार को रेस्क्यू के दौरान युवक का शव मिला और चाची सुरक्षित है.

दमोह में पथरिया थाना के सेमरा छक्का गांव निवासी युवक जो सोमवार शाम उफनती पुलिया से बह गया था, उसका शव मंगलवार को सुनार नदी के पास झाड़ियों में फंसा मिला. सोमवार शाम करीब पांच बजे युवक वीरेंद्र काछी अपनी चाची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी पटेल को पथरिया से लेकर वापस गांव जा रहा था. छिरका बकैनी मार्ग पर बनी एक पुलिया  बारिश के कारण उफान पर थी.

बता दें कि भतीजे ने उसी पुलिया से अपनी बाइक निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए. कुछ दूर जाकर महिला रजनी ने एक पेड़ की डाली को पकड़ लिया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया. वहीं, वीरेंद्र उसी समय से लापता था जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही थी.

 

जेरठ चौकी प्रभारी गणेश दुबे ने बताया कि रात में भी युवक की खोजबीन की गई. सुबह से दोपहर तक भी लगातार उसे खोजने का प्रयास किया गया. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. लेकिन दोपहर तीन बजे सुनार नदी के पास झाड़ियों के बीच युवक का शव मिला है. पोस्टमॉर्टम के लिए शव पथरिया भेजा गया है.

 

उन्होंने बताया कि वीरेंद्र की चाची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है, जो सोमवार को पथरिया में मीटिंग में शामिल होने गई थी. वहां से युवक उन्हें लेकर शाम करीब पांच बजे वापस घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. एसडीआरएफ प्रमुख प्राची दुबे ने बताया कि सोमवार को भी रेस्क्यू किया गया था, लेकिन रात हो गई थी और मंगलवार को दोबारा नदी में नाव के माध्यम से युवक की खोज की गई तो उसका शव बरामद हो गया.

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…