बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची:13 फीट नीचे फंसी; बोरवेल के पैरेलल खुदाई जारी, बारिश से रेस्क्यू में दिक्कत

विदिशा में ढाई साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। प्रशासन की टीम पोकलेन मशीन की मदद से बच्ची को निकालने का प्रयास कर रही है। बोरवेल के पैरेलल खुदाई की जा रही है। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद है। जो बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचा रही है।

जिस बोरवेल में बच्ची गिरी वो उसके घर के बाहर आंगन में ही है। इसकी गहराई 15 फीट से ज्यादा बताई जा रही है। पहले दो जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। बारिश से मिट्टी चिकनी हो गई, जिससे जेसीबी से खुदाई में दिक्कत होने लगी। अब दोनों जेसीबी को हटाकर पोकलेन मशीन से खुदाई की जा रही है।

घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिरोंज-कुरवाई रोड पर कजरी बरखेड़ा गांव की है। इंदर सिंह की बेटी अस्मिता सुबह 10 बजे घर के आंगन में खेल रही थी, तभी बोरवेल में गिर गई। इंदर सिंह ने बताया कि बच्ची जिंदा है। उससे कुछ बोलो तो अंदर से जवाब भी दे रही है। एएसपी समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। बच्ची को निकालने की कोशिश जारी है।

बारिश के कारण रेस्क्यू में हो रही देरी- एसडीएम

सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि बच्ची बोरवेल में 13 फीट नीचे फंसी हुई है। रेस्क्यू दल ने बोरवेल के बराबर में 13 फीट का गड्‌ढा खोद दिया है। अब गड्‌ढे से बोरवेल तक सुरंग बनाने का काम जारी है। बारिश के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है। बोरवेल को तिरपाल से ढंककर रेस्क्यू किया जा रहा है।

ढाई साल की बच्ची आंगन में बने बोरवेल में जा गिरी।
अस्मिता इसी बोरवेल के पास आंगन में खेल रही थी।

बोर में बच्ची के 52 घंटे के रेस्क्यू की कहानी

एक फीट की जगह… घुप अंधेरा… ऊपर से आती हल्की सी रोशनी… यह रोशनी तीन साल की एक मासूम बच्ची के लिए जिंदगी की आस थी। यही रोशनी उसे जिंदगी और मौत से जंग लड़ने की ताकत दे रही थी। दो बार ऐसा समय भी आया, जब रस्सी के सहारे वह इस जंग को जीतने ही वाली थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पूरी खबर पढ़ें

बोरवेल में गिरे 7 साल के बच्चे की मौत

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बोरवेल में गिरे 7 साल के बच्चे को बचाया नहीं जा सका। पुलिस और NDRF की टीम ने करीब 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला। टीम बच्चे को लेकर लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उसे ICU में ले जाया गया, यहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…