MP News: भाई को चाय तो पिलाओ : शिवराज, अचानक काफिला रोककर सीएम शिवराज पहुंचे ललिताबाई बाल्मिकी के घर, कहा- भाई को चाय तो पिलाओ

सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नरसिहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे थे. यहां सीएम शिवराज ने सड़क किनारे काफिला रुकवा दिया और यहां रहने वाली ललिता बाई बाल्मिकी के घर अचानक पहुंच गए. घर पहुंचकर ललिता बाई और उनके परिवार का हाल जाना.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग अंदाज नजर आया. गाडरवारा सीएम ने अपना काफिला अचानक रुकवाया और सड़क किनारे रहने वाली ललिताबाई बाल्मिकी के घर पहुंच गए. वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और चाय पी. 

बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को नरसिहपुर जिले के गाडरवारा पहुंचे थे. यहां जनसभा को संबोधित किया और चार हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजना का भूमिपूजन भी किया. यहां सीएम का एक अलग अंदाज भी दिखा. सीएम शिवराज ने सड़क किनारे काफिला रुकवा दिया और यहां रहने वाली ललिता बाई बाल्मिकी के घर अचानक पहुंच गए. घर पहुंचकर ललिता बाई और उनके परिवार का हाल जाना.

 

ललिताबाई सीएम को अपने घर में देख चौंक गईं. वे सीएम के सामने नीचे बैठने लगीं तो शिवराज ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया. सीएम ने परिवार में की जानकारी ली. बहू को आशीर्वाद दिया. ललिता बाई ने अपनी जो समस्याएं बताईं, सीएम ने उनका निवारण तुरंत किया. पक्के मकान के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया, कलेक्टर ने तुरंत चेक बनाकर 2.50 लाख रुपये दिए. सीएम ने लाडली बहना का फॉर्म भरवाने का कहा. सीएम ने ललिता बाई से कहा- भाई आया है, चाय तो पिलवाओ. ललिता बाई , सीएम को अपने घर में देखकर भावुक हुईं, भैया बोलकर कहा, आप हैं तो हम लोग खुश हैं. 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…