Sehore News: फिल्मी स्टाइल में लगाई छलांग लगाने से अमरगढ़ झरने में बहा युवक, घंटों बाद भी नहीं मिला शव

बुधनी के शाहगंज के पास स्थित अमरगढ़ झरने में रविवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, इसी दौरान नहाते वक्त उसने फिल्मी स्टाइल में छलांग लगाई और गहरे पानी में डूबकर बह गया.

सीहोर जिले के बुधनी के शाहगंज के पास स्थित अमरगढ़ झरने में  रविवार को एक 29 वर्षीय युवक डूब गया. डूबने वाला युवक शिवकांत यादव पिता बलराम यादव उम्र 29 साल निवासी मालाखेड़ी  नर्मदापुरम का बताया जा रहा है, जो कि रविवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ अमरगढ़ झरने में पिकनिक मनाने आया था. वहीं, नहाने के दौरान वह फिल्मी स्टाइल में झरने  पर छलांग लगा रहा था, तभी गहरे पानी में डूब गया और बह गया.

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची शाहगंज पुलिस वन विभाग की टीम और गोताखोर की मदद से युवक को चार घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. सोमवार को पुन: रेस्क्यू किया जाएगा. बता दें, अमरगढ़ झरना घने जंगल में स्थित है, जहां पर लापरवाही से नहाने के दौरान ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. प्रशासन द्वारा खटपुरा के पास से ही अमरगढ़ झरने की तरफ जाने के लिए प्रतिबंध बोर्ड लगाया गया है, व लोगों को समझाइश भी दी जा रही है, झरना स्थल नहीं पहुंचे इसलिए प्रतिबंध का बोर्ड लगा है. बावजूद लोग अंदर घुस जाते हैं.  रविवार को भी सैकड़ों की संख्या में अमरगढ़ झरना पर लोग पहुंचे. दोपहर में फिल्मी स्टाइल में  छलांग लगाने के दौरान नर्मदापुरम निवासी  युवक डूब गया. 

एक सप्ताह पहले भोपाल के युवक की डूबने से हुई थी मौत 

अमरगढ़ झरने पर बीते सप्ताह पहले भोपाल के मिनाल रेजीडेंसी आकाश जायसवाल, अंकित जायसवाल, हर्ष राय, आदित्य भदौरिया, सीमा सुमन, डोमनिक टोपो कार से पिकनिक मनाने के लिए अमरगढ़ झरने पर आए थे, तभी नहाते वक्त आकाश जायसवाल पिता दिगम्बर जायसवाल (उम्र 28 वर्ष)  निवासी मिनाल रेसीडेंसी भोपाल झरने के तेज बहाव में आ गया और डूब गया था. देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा लेकिन युवक का पता नहीं चला दूसरे दिन युवक का शव मिला था. हर साल यहां पर बारिश के मौसम में घटनाएं घटती हैं, प्रशासन की सख्ती  के बावजूद अमरगढ़ के झरने में ऐसे मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…