मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर हुआ रेस्क्यू

अतिवृष्टि से उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के ग्राम सेमल्या में पानी भराव से तीन व्यक्तियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर सुरक्षित एयर लिफ्ट कया गया। रेस्क्यू जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ के सहयोग से किया।

उज्जैन जिले में 15 और 16 सितम्बर को भारी वर्षा के कारण जिले की कई तहसील में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। बड़नगर में विगत दो दिवस में 15 इंच वर्षा तथा नदियों में बरसात का पानी आने से कई ग्रामों में पानी भरने से यातायात सम्पर्क टूट गया। बड़नगर तहसील के ग्राम सेमल्या में सारे रास्ते बंद होने तथा पानी भर जाने से सेमल्या ग्राम के आसिफ फरजाना बी, लियाकत तथा नौशाद अपने घर की छत पर फंस गये। स्थानीय संसाधनों से कोशिश की गई। नाव से पहुँचने की कोशिश की गई, परन्तु तीन बरसाती नदियाँ ऊफान पर होने के कारण संबंधित लोगों तक मदद नहीं पहुँच पा रही थी। कलेक्टर, जिला उज्जैन द्वारा अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा प्रमुख सचिव राजस्व श्री निकुंज श्रीवास्तव को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट करने के निर्देश दिए गये। अपर मुख्य सचिव ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से सम्पर्क किया। नागपुर से विंग कमांडर श्री अजय वशिष्ठ के नेतृत्व में बचाव दल ने उड़ान भरी तथा दोपहर 3.45 बजे सेमल्या गाँव में छत से तीनों व्यक्तियों को एयर लिफ्ट किया। जिसमें एक गर्भवती महिला भी थी। इंदौर में सभी लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित है।

आम आदमी के लिए सरकार की यह संवेदनशीलता की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है तथा मीडिया ने भी इसे प्रमुखता से खबरों में लिया है।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…