Poster War MP: 1 महीने के अंतराल में तीन तरह के कमलनाथ के विरुद्ध लगे राजधानी में पोस्टर

वांटेड , करप्शन का हैवान के बाद अब पाकिस्तान के प्रेमी के नाम पर पोस्टर ।

मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ राजधानी की सड़कों पर पोस्टर बार अब एक बार फिर से एक महीने में तीसरी बार दिखाई दिया है । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हाल ही में अर्थात 24 घंटे के अंतराल में पाकिस्तान के प्रेम से जोड़ते हुए कई तरह के आरोप लगाए गए हैं । पिछले 20 दिनों के अंतराल में यह कमलनाथ के खिलाफ तीसरा पोस्टर है ।


पहले पोस्टर में कमलनाथ को वांटेड दिखाया गया था ।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ पोस्टर अभियान के प्रथम चरण में लगभग 15 दिवस पूर्व राजधानी की सड़कों पर करप्शन नाथ के रूप में कांग्रेस की सरकार के दौरान कई तरह के घोटाले का हवाला देते हुए उन्हें वांटेड अपराधी के रूप में दिखाया गया था ।
इन पोस्टर में स्कैनर भी दिया गया । इसमें लिखा है कि ’15 माह के घोटाले देखने के लिए मोबाइल से स्कैनर को स्कैन करें’. पोस्टर में लिखा कि 15 माह की सरकार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किए घोटाले किए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह पोस्टर किसने चिपकाए , परंतु इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मध्य प्रदेश एवं देश के कई समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल में खबरें सुर्खियों में रही ।


दूसरे पोस्टर में करप्शन का हैवान बताया गया ।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ पहला पोस्टर सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में राजधानी की सड़कों में दिखाई दिया था वहीं दूसरी ओर एक अन्य पोस्ट द्वितीय सप्ताह में जब देश-विदेश में शाहरुख खान की मूवी जवान रिलीज हुई तब इसी तरह का कट पोस्टर कमलनाथ के विरुद्ध जारी हुआ जिसमें कमलनाथ को करप्शन का हैवान बताया गया था । राजधानी की सड़कों पर लगाए गए इन पोस्ट में फिल्म जवान के पोस्ट को एडिट करके कमलनाथ के चेहरे को लगाया गया था । सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी इस पोस्ट को भी राजधानी की कई गलियों में एवं रोड़ों पर चिपकाए गया था ।


24 घंटे पहले ही आया तीसरा पोस्टर ।

राजधानी भोपाल की सड़कों पर तीसरा पोस्ट पाकिस्तान प्रेम से संबंधित जुड़ा हुआ था । यह पोस्टर कल रात को अर्थात 23 सितंबर की रात्रि में राजधानी की सड़कों एवं कई इलाकों में चिपका हुआ मिला ।
भोपाल के एमपी नगर मेट्रो पिलर, रानी कमलापति स्टेशन के पास, 10 नंबर चौराहा, न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, बस स्टैंड, कांग्रेस कार्यालय, मनीषा मार्केट, आईएसबीटी और एमपी नगर जोन-1 क्षेत्र में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में कांग्रेस का पाक प्रेम शीर्षक लिखा हुआ है। नीचे लिखा है कि इमरान खान के बाने चलो-चलो की कॉपी करके बनाया अपना गाना के साथ इमरान खान के साथ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के फोटो लगाए गए है। नीचे एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। जिसके आगे लिख हे कि पाक एजेंट कैसे बनी कांग्रेस जानने के लिए स्कैन करें। इसके अलावा पोस्टर पर लिखा है कि करप्शन नाथ कारगिल विजय का चैप्टर हटवाता है। करप्शन नाथ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगता है। करप्शननाथ वंदे मातरम् पर रोक लगाता है।
कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर्स के जरिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…