इस हफ्ते सोने-चांदी में बड़ी गिरावट:सोना 1,385 रुपए फिसलकर 58 हजार के नीचे आया, चांदी भी हजार रुपए से ज्यादा लुढ़की

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 25 सितंबर को सोना 59,104 रुपए पर था, जो अब, यानी 30 सितंबर को 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 1,385 रुपए की गिरावट आई है।
चांदी भी हजार से ज्यादा फिसली
IBJA की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते चांदी में भी हजार रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 72,657 रुपए पर थी, जो अब 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,054 रुपए कम हुई है।

इस महीने सोना 1,593 और चांदी 2,909 रुपए टूटी
इस महीने की शुरुआत यानी 1 सितंबर को सोना 59,312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 57,719 रुपए पर आ गया है। यानी इसकी कीमत में इस महीने अब तक 1,593 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 2,909 रुपए कम हुई है। ये 74,512 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 71,603 रुपए पर आ गई है।
57 हजार तक आ सकता है सोना
ICICI सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार अभी डॉलर इंडेक्स 105.95 पर पहुंच गया है। ये इसका 10 महीने का हाई है, इसी कारण अभी सोने में कमजोरी है। इसके अवाला 1 डॉलर की कीमत भी 83 रुपए के ऊपर पहुंच गई है। इससे सोने पर दबाव बना हुआ है। इसके चलते सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी ये गिरावट जारी रह सकती है और सोना 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…