FY24 में भारत की GDP ग्रोथ 6.3% रहने की उम्मीद:वर्ल्‍ड बैंक ने पहले का अनुमान बरकरार रखा, ये RBI की उम्मीद से 0.2% कम

वर्ल्ड बैंक ने ग्लोबल चिंताओं के बीच 2023-24 के लिए भारत के लिए अपने ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ का अनुमान 6.3% बरकरार रखा है। इससे पहले 4 अप्रैल को वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी जिसमें ग्रोथ अनुमान को 6.6% से घटाकर 6.3% किया गया था। स्लोअर कंजप्शन ग्रोथ और चैलेंजिंग एक्सटर्नल कंडीशन को इसका कारण बताया गया था।

भारत FY22/23 में 7.2% के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक था। भारत की विकास दर G20 देशों में दूसरी सबसे ऊंची थी और उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं के औसत से लगभग दोगुनी थी। मजबूत घरेलू मांग, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश और मजबूत होते फाइनेंशियल सेक्टर के कारण जीडीपी में तेजी देखी गई थी।

हाई इंटरेस्ट रेट, जियो पॉलिटिकल टेंशन से चिंता
वर्ल्ड बैंक को लगता है कि हाई ग्लोबल इंटरेस्ट रेट, जियो पॉलिटिकल टेंशन और सुस्त वैश्विक मांग के कारण ग्लोबल चिंताएं बनी रहेंगी। इस कारम ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का मध्यम अवधि में धीमा होना तय है। इस लिए वर्ल्ड बैंक का अनुमान है कि FY23/24 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.3% होगी। हालांकि, सर्विस सेक्टर एक्टिविटी 7.4% की ग्रोथ के साथ मजबूत रहने की उम्मीद है।

आरबीआई के GDP अनुमान से 0.2% कम
चालू वित्त वर्ष के लिए वर्ल्ड बैंक का ग्रोथ फोरकास्ट भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के अनुमान से 0.2% कम है। RBI ने दो महीने पहले अगस्त में हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में FY24 के लिए रियल GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा था।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…