MP Election 2023: कटनी, पन्ना और बैतूल में चुनाव से पहले मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति, वीडी शर्मा ने जताया आभार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद

राज्य शासन ने बैतूल, कटनी और पन्ना जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए सैंद्धातिक निर्णय लिए है। राज्य शासन ने तीनों जिलों में 100 एमबीबीएस सीट क्षमता के कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी है। इसको लेकर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा ने तीनों जिलों के कलेक्टर को जिला चिकित्सालय से 10 किमी की दूरी के अंदर 25 एकड़ से अधिक भूमि चिन्हित कर आरक्षित करने के निर्देश दिए है। साथ ही इस कार्यवाही से आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को अवगत कराने को कहा गया है। ताकि निर्माण एजेंसी द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई की जा सके।

वीडी शर्मा, पीएम, सीएम को दिया धन्यवाद
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कटनी और पन्ना में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया है। बता दें सांसद वीडी शर्मा ने सीएम और केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने की मांग की थी। वहीं, बैतूल जिले की जनता को भी मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…