मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने:हुरुन रिच लिस्ट में ₹8.08 लाख करोड़ वेल्थ के साथ टॉप पर; अडाणी दूसरे नंबर पर

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। मंगलवार को जारी ‘360 वन वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2023’ में अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ टॉप पर हैं।

इस लिस्ट में गौतम अडाणी फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं, अभी उनकी वेल्थ 4.74 लाख करोड़ रुपए है। अडाणी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के कारण काफी गिरावट आई है। हुरुन इंडिया की भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की यह 12वीं एनुअल रैंकिंग है।

साइरस पूनावाला तीसरे नंबर पर बरकरार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस एस पूनावाला ने 2.78 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ तीसरा स्थान बरकरार रखा है। वहीं HCL के शिव नाडार 2.28 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे और गोपीचंद हिंदुजा 1.76 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ 5वें नंबर पर हैं।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर और लीडर दिलीप संघवी 1.64 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ छठे नंबर पर रहे। टॉप-10 की लिस्ट में एलएन मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिरला और नीरज बजाज भी शामिल हैं।

20 साल के कैवल्य सबसे कम उम्र के बिलेनियर
लिस्ट में कुल 259 बिलेनियर हैं। इनकी संख्या पिछले साल की तुलना में 38 ज्यादा है। जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा (20) लिस्ट में सबसे कम उम्र के बिलेनियर हैं। हुरुन लिस्ट के लॉन्च के बाद पहली बार, इस लिस्ट में शामिल अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ बढ़कर 109 लाख करोड़ रुपए हो गई है। ये सिंगापुर, UAE और सऊदी अरब की कंबाइन्ड GDP से ज्यादा है।

अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ में 8.5% की बढ़ोतरी हुई
लिस्ट में शामिल अमीरों की क्युमुलेटिव वेल्थ में 8.5% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि एवरेज वेल्थ में 9.3% की कमी आई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पिछले साल की तुलना में लगभग 1,054 इंडिविजुअल्स की वेल्थ में बढ़ोतरी देखी गई या सेम रही। इनमें से 278 नए चेहरे हैं, जबकि 264 की वेल्थ में गिरावट देखी गई और 55 लोग लिस्ट से बाहर हो गए।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…