कांग्रेस की पहली लिस्ट की संभागवार तस्वीर:ग्वालियर-चंबल में सिंधिया के कारण बदली रणनीति; बीजेपी के बड़े नेताओं के सामने दलबदलु उतारे

BJP 4th Candidate List: विधानसभा की निर्वाचन आयोग की चुनाव तारीखों की घोषणा करने के बाद ही बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है।

इसमें 57 कैंडिडेट के नामों की घोषणा की गई है। ग्वालियर चंबल संभाग से सिंधिया और तोमर समर्थक नेताओं को मिला टिकट। पार्टी ने एक साथ दो मंत्रियों को खुश किया।

कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर किया। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की अटकलों से बीच कांग्रेस को रणनीति बदलनी पड़ी। बीजेपी के बड़े चेहरों के सामने दलबदलुओं को भी टिकट दिया। साथ ही 20 नए चेहरों पर भी दांव लगाया है।

खरगोन की भगवानपुरा सीट से निर्दलीय केदार डाबर को मैदान में खरगोन की भगवानपुरा सीट से निर्दलीय केदार डाबर को मैदान में

ग्वालियरः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीख भी घोषित कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव तारीख की घोषणा होने के 4 घंटे के अंदर ही बीजेपी ने अपने कैंडिडेडेट के नामों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें ग्वालियर- चंबल संभाग से सिंधिया समर्थक नेताओं को पार्टी ने टिकट देकर भरोसा जताया है।

दरअसल, इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी लीग से हटकर काम किया है। पहले चुनाव की तारीख आने से पूर्व ही अपने कैंडिडेट की 3 लिस्ट जारी चुका था। जैसे ही निर्वाचन आयोग ने डेट घोषित की कुछ ही घंटों में पार्टी ने अपनी लिस्ट जारी कर दी।

सिंधिया समर्थक को दिए टिकट

साल 2018 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीतने वाले सिंधिया समर्थक नेताओं ने बाद में बीजेपी ज्वाइन कर ली। इन नेताओं ने 2020 के उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से खड़े होकर भी जीत दर्ज की। ग्वालियर- चंबल संभाग में बीजेपी ने इन्हीं सिंधिया समर्थक नेताओं पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

ग्वालियर ग्रामीण

बीजेपी ने इस सीट से भरत सिंह कुशवाह को टिकट दिया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में ग्वालियर ग्रामीण सीट से चुने गए थे। फिलहाल वह शिवराज सरकार में मंत्री पर है। बीजेपी ने इनको साल 2018 में कांग्रेस के उम्मीदवार मदन कुशवाह के खिलाफ खड़ा किया था। वह उनको हराकर दूसरी बार विधायक बने थे। एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें वहां से कैंडिडेट बनाया है। भरत सिंह कुशवाह नरेंद्र सिंह तोमर खेमे के बताए जाते है। इस सीट पर हर बार त्रिकोणीय मुकाबला बन जाता है।

ग्वालियर विधानसभा सीट

सोमवार को जारी की गई बीजेपी की चौथी लिस्ट में सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रद्धुमन सिंह तोमर को टिकट दी है है। वह फिलहाल में मंत्री पद पर है। यह शहर की प्रमुख विधानसभा सीट है। यह वहीं सीट है जहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधायक हुआ करते थे। अब यहीं से प्रद्धुमन सिंह तोमर कैंडिडेट बने है।

एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ग्वालियर में अभी तक 6 सीटों में से 4 के कैंडिडेट घोषित कर दिए है। जिनमें से तीन सीटों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने कब्जा जमाया है। डबरा और भितरवार सीट पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के तौर पर इमरती देवी और मोहन सिंह को टिकट दिया था। इसके बाद अब ग्वालियर शहर से भरत सिंह कुशवाह को टिकट दिया। इसके चलते बीजेपी ने महाराज के समर्थकों को टिकट देकर नहीं होने दिया नाराज।
  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…