PM मोदी 511 स्किल डेवलपमेंट सेंटर का इनोग्रेशन करेंगे:ये महाराष्ट्र के 34 जिलों में बने; हर सेंटर पर 100 युवाओं को ट्रेनिंग मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण स्किल डेवलपमेंट सेंटर का इनॉगरेशन करेंगे। दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के नाम पर ये सेंटर महाराष्ट्र के 34 जिलों में बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण आबादी ज्यादा है।

PMO से मिली जानकारी के मुताबिक, ये सेंटर रोजगार को लेकर ग्रामीण युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों की स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग देंगे। हर सेंटर पर कम से कम दो कोर्सेस में 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

511 प्रमोद महाजन ग्रामीण स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर 51100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
511 प्रमोद महाजन ग्रामीण स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर 51100 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ये सेंटर युवाओं को नौकरी के लिए शहर जाने से रोकेंगे
राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने 17 अक्टूबर को कहा था- अब तक महाराष्ट्र की 28 हजार ग्राम पंचायतों में कोई भी स्किल डेवलपमेंट सेंटर नहीं था। स्किल डेवलपमेंट पीएम मोदी के लिए एक जरूरी विषय है। इसलिए हमने 500 ग्राम पंचायतों में ये सेंटर शुरू करने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि ये सेंटर युवाओं को नौकरी के लिए गांव से शहर जाने से रोकने में मदद करेंगे। भविष्य में ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…