अनिल शर्मा की नई फिल्म का एलान, Sunny Deol के बाद नाना पाटेकर संग मचाएंगे Gadar

y इस साल सुपरस्टार सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) से सफलता की नई ऊंचाईयों को छूने वाले फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने अपने अगली फिल्म का एलान कर दिया है। अनिल की अगली फिल्म का नाम जर्नी है। खास बात ये है कि इस मूवी में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर लीड रोल में मौजूद हैं।

कुछ महीने पहले हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा की मूवी ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। सुपरस्टार सनी देओल स्टारर गदर 2 (Gadar 2) ने कमाई के मामले में रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की है

‘गदर 2’ से कामयाबी का नया अध्याय लिखने वाले अनिल शर्मा की अगली फिल्म की घोषणा हो गई है। निर्देशक की अगली फिल्म का नाम ‘जर्नी’ है। खास बात ये है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर और ‘गदर 2′ स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

गदर 2’ के बाद जर्नी से अनिल शर्मा ने की नई फिल्म का एलान

अनिल शर्मा ने सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ के जरिए हर किसी का भरपूर मनोरंजन किया। 22 साल बाद सनी और अनिल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर एक नया इतिहास रचा है। जिसके चलते सिनेप्रेमी डायरेक्टर अनिल शर्मा की अपकमिंग मूवी के एलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

ऐसे में अब फैंस का सब्र खत्म करते हुए अनिल शर्मा ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अगली फिल्म ‘जर्नी’ की घोषणा की है। अनिल ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है- ”गदर 2 के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के आशीर्वाद के चलते नई जर्नी की शुरुआत।”

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…